ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार : रेलवे ट्रैक से मिली 3 कटी लाशें, मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल, जांच में जुटी पुलिस

GAYA : पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर एकसाथ तीन कटी लाशें मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह घटना परैया रेलवे स्टेशन के समीप की है। जहां देर रात रेलवे ट्रैक पर एक 35

बिहार : रेलवे ट्रैक से मिली 3 कटी लाशें, मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर एकसाथ तीन कटी लाशें मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह  घटना परैया रेलवे स्टेशन के समीप की है। जहां  देर रात रेलवे ट्रैक पर एक 35 वर्षीय पुरुष के साथ एक बच्चे का कटा हुआ शव मिला है। इसको लेकर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से इन दोनों की मौत हुई होगी। इस घटना की सुचना रेल प्रसाशन को उस वक्त लगा जब एक यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि डाउन मेन लाइन पर प्लेटफॉर्म के किनारे क्षत विक्षत शव पड़ा है। जिसके बाद रेल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सुचना मिलने के बाद आरपीएफ ने शव को बरामद किया। रेल पुलिस की टीम ने पोल संख्या 485 के पास से शव को बरामद किया गया है। फिलहाल इन दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है।  रेल पुलिस इसको लेकर जांच में जुटी हुई है। इस बीच गया-डीडीयू रेलखंड के डाउन ट्रैक पर एक और व्यक्ति का कटा हुआ शव मिला है। 


वहीं, रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। फ़िलहाल तीनों में से किसी भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। 35 वर्षीय युवक और बच्चे की मौत आत्महत्या है या दुर्घटना यह भी साफ नहीं हुआ है। रेल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। 


इधर, इस घटना को लेकर परैया स्टेशन मास्टर योगेश सिन्हा ने बताया कि शव मिलने की सूचना सबसे पहले रेल पुलिस को दी गई। ट्रेन से गिरकर मौत हुई है या हत्या के बाद ट्रैक पर शव को फेंका गया है यह पुलिस की जांच का विषय है। फिलहाल तीनों शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।