ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : पुलिस की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

GAYA : बिहार से गया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां पुलिस की पिटाई से घायल हुआ युवक की कैदी वार्ड में इलाज के दौरान मौत गई है। जिसके बाद इस घटना को लेकर मृत युवक की

बिहार : पुलिस की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार से गया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां पुलिस की पिटाई से घायल हुआ युवक की कैदी वार्ड में इलाज के दौरान मौत गई है। जिसके बाद इस घटना को लेकर मृत युवक की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी ने पुलिस पर पिटाई करने के कारण मौत का आरोप लगाया है। मृतक की ने बताया कि राजू को बाराचट्टी की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था।


मिली जानकारी के अनुसार, गया के मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कैदी वार्ड में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सरमां बाजार निवासी राजू चौधरी के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी मीना देवी ने बताया कि राजू को बाराचट्टी की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसकी पिटाई की थी, जिससे वह जख्मी हो गया था। इसके बाद इसे इलाज के लिए कैदी वार्ड में भर्ती करवाया गया। पत्नी ने पुलिस पर पिटाई करने के कारण मौत का आरोप लगाया है।


बताया जा रहा है कि,बाराचट्टी पुलिस ने एक कांड में नामजद राजू चौधरी और उसके छोटे भाई प्रमोद चौधरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद प्रमोद को छोड़ दिया, लेकिन राजू को जेल भेजने की कार्रवाई की। कोर्ट पेशी होने के बाद जब राजू को पुलिस जेल लेकर पहुंची तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी था। 


इधर, तबियत बिगड़ने के बाद राजू को जेल से मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज करने के लिए उसे कैदी वार्ड मे भर्ती कर दिया। राजू चौधरी की मृत्यु होने की पुष्टि थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने की है। मौत की खबर सुनने के बाद स्वजन गया के लिए रवाना हो गए हैं।