ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : नौकरी के लिए SDO की गाड़ी के नीचे लेट गई महिला, आमसभा में पुलिस ने की पिटाई

GAYA : खबर गया से है, जहां नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से नाराज एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। दरअसल, खिजरसराय के डेमा गांव में आयोजित आमसभा के दौरान जब आंगनबाड़ी सेविका के पद पर 5 वर

बिहार : नौकरी के लिए SDO की गाड़ी के नीचे लेट गई महिला, आमसभा में पुलिस ने की पिटाई
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA : खबर गया से है, जहां नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से नाराज एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। दरअसल, खिजरसराय के डेमा गांव में आयोजित आमसभा के दौरान जब आंगनबाड़ी सेविका के पद पर 5 वर्ष पहले चयनित महिला को नियुक्त पत्र नहीं मिला तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। जब अधिकारियों ने महिला की बात नहीं सुनी तो महिला एसडीओ की गाड़ी के नीचे जाकर लेट गई।


हंगामा कर रही महिला और उसकी सास को पुलिस ने बल पूर्वक एसडीओ की गाड़ी के नीचे से हटा दिया। इस दौरान दोनों सास-बहू घायल हो गईं। इस दौरान महिला का समर्थन कर रहे लोगों पर भी पुलिस ने डंडे बरसाए। महिला की पहचान डेमा गांव निवासी प्रीति देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि प्रीति का साल 2017 में आंगनबाड़ी सेविका के पद के लिए उसका चयन हुआ था।


इस बीच चार बार आम सभा बुलाई गई लेकिन किसी भी आमसभा में सरपंच और वार्ड सदस्य शामिल नहीं हुए। सोमवार को आमसभा बुलाई गई थी। आमसभा में पहुंचे प्रखंड स्तर के अधिकारियों ने प्रीति देवी के बदले किसी दूसरी महिला को नियुक्ति पत्र सौंप दिया। जिसका प्रीति देवी ने विरोध किया। मौके पर मौजूद किसी भी अधिकारी ने मामले में बोलना उचित नहीं समझा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को डरा धमकाकर भगाने की कोशिश की। 


जिसके बाद प्रीति देवी SDO गोपाल प्रसाद की गाड़ी के नीचे लेट गई। इसके बाद पुलिस के जवानों ने महिला को जबरन गाड़ी के नीचे से खींचने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों की इस हरकत के बाद मौके पर मौजूद प्रीति देवी की सास भी बहू का साथ देने लिए मैदान में उतर गई। जिसके बाद महिला पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए दोनों सास-बहू को गाड़ी के नीचे से हटा दिया। इस दौरान महिला पुलिस के जवानों ने दोनों सास-बहू पर लाठियां भी बरसाई।पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 


टैग्स