ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: शराब पीने से मना करने पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, नशे में धुत CRPF जवान गिरफ्तार

GAYA: पति को शराब पीने से मना करना पत्नी को काफी महंगा पड़ गया। शराबी पति को पत्नी की बात नागवार गुजरा और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घर में बेसुध पड़ी मां को देख बच्चे र

बिहार: शराब पीने से मना करने पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, नशे में धुत CRPF जवान गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: पति को शराब पीने से मना करना पत्नी को काफी महंगा पड़ गया। शराबी पति को पत्नी की बात नागवार गुजरा और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घर में बेसुध पड़ी मां को देख बच्चे रोने लगे। दोनों बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जब घर में पहुंचे तब महिला की लाश को देखकर हैरान रह गये। जिसके बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही शराबी पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।



मृतका की पहचान 36 वर्षीय सारिका कुमारी के रुप में हुई है जो सीआरपीएफ जवान दिलीप कुमार की पत्नी थी। मृतका बंधुआ मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षिका थी। उसका पति तीन दिन पहले ही असम से छुट्टी पर आया था। शुक्रवार को वह शराब पीकर घर आया था। उस वक्त घर में दो बच्चे के साथ खुद सारिका भी थी। जब उसने पति को दूसरे कमरे में जाने को कहते हुए शराब पीने से मना की तब पति को उसकी बात ठीक नहीं लगी। वह पत्नी पर गुस्सा हो गया। तभी दोनों के बीच बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गयी कि हाथापाई तक पहुंच गयी। इसी दौरान दिलीप ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया और दम घुटने से पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही इलाके के लोग भी इस घटना को लेकर सकते में हैं।