ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: सूखी नदी में अचानक आ गया पानी, बीच मझधार में फंस गए कई लड़के, SDRF ने ऐसे बचाई जान

GAYA: माता सीता के श्राप से सूखी गया की फल्गू नदी में आज अचानक सैलाब आ गया। नदी में अचानक पानी आने के बाद बीच मझधार में कई लड़के फंस गए। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। सुबह-सुबह दर्जनों

बिहार: सूखी नदी में अचानक आ गया पानी, बीच मझधार में फंस गए कई लड़के, SDRF ने ऐसे बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: माता सीता के श्राप से सूखी गया की फल्गू नदी में आज अचानक सैलाब आ गया। नदी में अचानक पानी आने के बाद बीच मझधार में कई लड़के फंस गए। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। सुबह-सुबह दर्जनों लड़के सूखी नदी में सिपाही भर्ती के लिए अभ्यास कर रहे थे, तभी अचानक पानी आ गया और वे चारों तरफ से पानी में घिर गए। बाद में मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने उनका रेस्क्यू किया।


दरअसल, गया के फल्गु नदी यूं तो सालों भर सुखी हुई रहती है लेकिन आज अचानक नदी में पानी आ जाने से करीब आठ लड़के नदी के बीच फंस गए। मानपुर के सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में हर दिन की तरह दर्जनों लड़के फल्गु नदी में दौड़ लगाने का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान नदी में तेजी से पानी आने लगा। जब तक लड़के कुछ समझ पाते तब तक पानी की धार तेज हो गई थी और चारों तरफ से सभी लड़के घिर गए।


नदी के बीच सभी लड़के घंटों तक फंसे रहे। लोगों की भारी भीड़ पुल के ऊपर जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंती और सिक्स लेन पुल से ही नदी के नीचे रस्सी गिराया और रस्सी के सहारे सभी युवकों को नदी से बाहर निकाला गया। बीती रात कई जगह पर जोरदार बारिश होने के कारण नदी में पानी आने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट- नितम राज