ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था तीन बच्चों का पिता, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी

GAYA: गया में एक तीन बच्चों के पिता का रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर जाना काफी भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने पहले तो युवक की जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाल

बिहार: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था तीन बच्चों का पिता, ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में एक तीन बच्चों के पिता का रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर जाना काफी भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने पहले तो युवक की जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लड़की युवक से शादी करने पर अड़ गई थी। जिसके बाद परिजन दोनों को पहाड़ी पर स्थित मंदिर पर ले गए और दोनों की शादी करा दी गई। 


दरअसल, नीमचक बथानी अनुमंडल अंतर्गत अतरी थाना क्षेत्र के सीढ गांव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार का मनिहार गांव की रहने वाली सीमा कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब भी मौका मिलता धर्मेंद्र बाइक पर सवार होकर अपने घर से करीब 20 किलोमीटर दूर मनिहार गांव पहुंच जाता था। गुरुवार की देर रात धर्मेंद्र प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, तभी लड़की के परिजनों ने दोनों को धर दबोचा।


लड़की के परिजनों ने पहले तो उसे बुरी तरह से पीटा और बाद में तीन बच्चों के पिता धर्मेंद्र को पुलिस के हवाले कर दिया। अतरी थाने में लोगों का मजमा लगा रहा। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। लड़की और उसके परिजन धर्मेंद्र से शादी के जिद्द पर अड़े रहे। थाने में घंटो चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों पक्ष पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर की ओर निकल गए।


शिव मंदिर में लड़की के परिजनों ने जबरन धर्मेंद्र की शादी अपनी बेटी से करा दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में अतरी पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। लड़के के विरुद्ध किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं थी। जिसके कारण उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है।