ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: बिहार में रील बनाने के चक्कर में 9 लड़के नदी में डूबे, हादसे में पांच की दर्दनाक मौत

Bihar News: बिहार के गया जिले में रील बनाते समय 9 लड़के नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन हादसे में 5 लड़कों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के गयाजी से आ रही है, जहां रील बनाने के चक्कर में 9 लड़के नदी में डूब गए। इस हादसे में पांच लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार को लोगों ने बचा लिया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बचाए गए चार में से दो लड़कों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, खिजरसराय थाना क्षेत्र में गुरुवार, 25 सितंबर 2025 को एक बड़ा हादसा हो गया। केनी पुल के पास 9 लड़के सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे, इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। लड़कों को डूबता देख उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सभी को किसी तरह पानी से बाहर निकाला गया।


घायलों को आनन-फानन में बेलागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लड़कों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी सात लड़कों को बेलागंज पीएचसी में भर्ती किया गया, जिनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज जारी है।


बताया जा रहा है कि सभी लड़के स्कूल से घर लौट रहे थे, इसी दौरान नदी के किनारे चले गए और रील बनाने के दौरान यह हादसा हो गया। सभी लड़के 11वीं और 12वीं के छात्र हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता