ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Flood: झारखंड में भारी बारिश से गयाजी और जहानाबाद में फिर बिगड़े हालात, NH पर चढ़ा बाढ़ का पानी

Bihar Flood: झारखंड में भारी बारिश के चलते बिहार के गया और जहानाबाद जिलों में बाढ़ आ गई है। कई गांवों में पानी घुस गया, सड़कें डूबीं और तटबंध टूट गए। मुख्यमंत्री ने हालात का जायजा लिया, एसडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुटी।

Bihar Flood
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood: झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण एक बार फिर से बिहार में हालात बिगड़ने लगे हैं। गयाजी में फल्गू नदी के जलस्तर में बढ़तोरी के कारण नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गयाजी और जहानाबाद में फिर से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। एनएच 33 पर बाढ़ का पानी चढ़ने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। 


दरअसल, झारखंड में हुई भारी बारिश का असर बिहार के सीमावर्ती जिलों पर साफ़ दिखाई दे रहा है। गयाजी जिले के बोधगया और जहानाबाद में बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है। मुहाने नदी में अचानक पानी बढ़ने से बोधगया के बसाढ़ी, सिलौंजा, बतसपुर जैसे गांवों में घर, दुकानें और सड़कें जलमग्न हो गईं। 


सिलौंजा में सड़क पर पानी आने से बोधगया का इटवां-मोहनपुर से संपर्क टूट गया। उधर, उदेरा स्थान बराज से 1.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से फल्गू नदी में उफान आ गया। इससे जहानाबाद जिले के चुनूकपुर, मननपुर, भारथू और परियामा समेत करीब एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। 


नदी में तीन स्थानों पर तटबंध टूट गए, जिससे शुक्रवार देर रात बाढ़ का पानी जहानाबाद-बिहारशरीफ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-33 पर चढ़ गया और यातायात ठप हो गया। गया डीएम शशांक शुभंकर शुक्रवार देर रात बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राहत कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता