ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार चुनाव 2025: गया टाउन से बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार 20 हजार वोटों से विजयी, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत तय मानी जा रही है। गया टाउन सीट से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. प्रेम कुमार ने 20 हजार मतों से जीत दर्ज की। जीत के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल है और समर्थकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

बिहार
एनडीए की बड़ी जीत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत होती दिख रही है। गया टाउन से  चुनाव मैदान में उतरे बीजेपी उम्मीदवार प्रेम कुमार चुनाव जीत गए हैं। गया शहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार 20 हजार मतों से जीत हासिल की है। प्रेम कुमार की जीत से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मनाने में लगे हैं। प्रेम कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


गयाजी जिले के गया टाउन सीट से डॉ. प्रेम कुमार 9वीं बार विधायक बनकर नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस के अखौरी ओंकार नाथ को प्रेम कुमार ने भारी मतों से हरा दिया है। 2020 में भी उन्होंने कुल मतदान के 49.73% वोटों के साथ जीत हासिल की थी, उस वक्त भी कांग्रेस के अखौरी ओंकारनाथ को 66932 वोटों से हराया था।


प्रेम कुमार बिहार विधानसभा चुनाव में गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से 9वीं बार चुनाव जीते गये हैं। 1999 में मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी।  अक्टूबर 2015 में विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा में प्रेम कुमार नेता विपक्ष रहे। बीजेपी का ईबीसी चेहरा बने प्रेम कुमार 1990 में पहली बार बिहार विधान सभा पहुंचे थे। तब से वो लगातार जीतते आ रहे हैं, प्रेम कुमार कभी नहीं हारे। प्रेम कुमार नीतीश सरकार में कृषि एवं पशुपालन मंत्री हैं।