ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

भाई को लेकर बारात के लिए निकली बुलेट वाली बहनिया, जयमाला में गजब की हुई एंट्री, देखते ही रह गये लोग

GAYA: शादी को यादगार बनाने के लिए आजकल दूल्हे और दुल्हन की एंट्री खास तरीक से कराई जाती है। गया में भी एक दूल्हे राजा की एंट्री इसी तरीके से हुई। जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो

भाई को लेकर बारात के लिए निकली बुलेट वाली बहनिया, जयमाला में गजब की हुई एंट्री, देखते ही रह गये लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: शादी को यादगार बनाने के लिए आजकल दूल्हे और दुल्हन की एंट्री खास तरीक से कराई जाती है। गया में भी एक दूल्हे राजा की एंट्री इसी तरीके से हुई। जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। दरअसल भाई को बुलेट पर बिठाकर एक बहन लड़की के घर तक गयी। बुलेट बहन चला रही थी और पीछे उसका भाई बैठा हुआ था। साथ में सभी बाराती भी बैंड बाजा के साथ चल रहे थे। बारात के दौरान बहन डांस भी कर रही थी। 


बता दे कि निक्की बुलेट वाली दुल्हनिया के नाम से फेमस है। इसके पीछे भी एक कारण वो है कि भाई को बुलेट पर बैठाकर लड़की वाले के घर ले जा रही निक्की राज ने अपनी शादी में भी बुलेट पर ही एंट्री की थी। जब उसकी शादी मार्च 2020 में हुई थी तब जयमाला के लिए उसकी एंट्री बुलेट पर हुई थी उस वक्त वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया था। तभी निक्की ने मन बना लिया कि जब उसके भाई की शादी होगी तब वो बुलेट लेकर बारात के साथ जाएगी और भाई को बिठाकर लड़की के घर तक जाएगी। 


उसने जैसा सोचा था बिल्कुल वैसा ही किया। कुछ दिन पहले उसके भाई की शादी थी तब भाई को बुलेट पर बिठाकर ले गयी और जयमाला के स्टेज पर धमाकेदार एंट्री दी। बता दें कि चिरैयाटांड़ निवासी राजेश कुमार के एकलौते बेटे मनीष कुमार की शादी खरखुरा संगम चौक की पूनम देवी की बेटी दिव्या भारती से होने जा रही थी। दूल्हे के धमाकेदार एंट्री से बहन काफी खुश है। वही दूल्हे राजा की माने तो भाई को बुलेट पर बिठाकर बारात ले जाने का शौक छोटी बहन को था जिसे उसने पूरा किया। जयमाला में हुई इस तरह एंट्री की चर्चा अभी भी इलाके में खूब हो रही हैं। 


टैग्स