ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

Ajmer Sealdah Express Accident: बिहार के गया में गया-धनबाद रेलखंड पर एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के पास अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई...

अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
Ramakant kumar
2 मिनट

Ajmer Sealdah Express Accident: गया-धनबाद ग्रैंडकोर्ड रेलखंड पर चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. घटना टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के समीप बेलदार बिगहा गांव के पास की है, जहां सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित अंबेडकर नगर गांव निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है.


जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस (12987) में सफर कर रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब सात बजे टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के पास किलोमीटर संख्या 453/1-3 पर वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.


सुबह रेलवे ट्रैक के समीप शव पड़ा देखकर स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी.


सूचना मिलते ही टनकुप्पा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. मृतक के पास मौजूद पैकेट से मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान की गई.


पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है.

अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, रेलवे ट… | FirstBihar