ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

गया : रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी के घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हालत गंभीर

GAYA : गया के गुरुद्वारा रोड में अज्ञात अपराधियों ने घर मे घुस कर एक शख्स को गोली मार दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : गया के गुरुद्वारा रोड में अज्ञात अपराधियों ने घर मे घुस कर एक शख्स को गोली मार दी है.  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके  पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. 

बताया जा रहा है कि गया के गुरूद्वरा रोड में रहने वाले कारोबारी राज कुमार ने जब रंगदारी देने से इंकार कर दिया तो अपराधियों ने घर में घुसकर  गोलीबारी कर दी. जिसमें कारोबारी के भाई को गोली लग गई.  घायल व्यक्ति को पुलिस ने  गया के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में  इलाज के लिए भर्ती कराया है.

कारोबारी के घायल भाई ने बताया कि  कुछ लोग मेरे भाई राज कुमार को खोजते हुए हमारे घर मे घुस आये और गोली चलाने लगे . उनलोगों से हमने जब पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हैं तब अपराधियो ने  बोला कि अपने भाई को अब 5 लाख नहीं 50 लाख देने के लिए कह देना और हमारे द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने हमारे पैर में गोली मार दी और चलते बने.

मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे गया के सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि कुछ अज्ञात अपराधियों के द्वारा गुरुद्वारा मोहल्ले में रहने वाले विनोद कुमार के घर पर गोलीबारी की गई है, जिसमें विनोद कुमार को गोली लगी है.   परिवार वालों का कहना है कि कुछ लोग घर मे घुस कर रंगदारी के लिए गोली चलायें है, जिसकी अनुसंधान की जा रही है.  

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता