ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

पवार ग्रिड के लाइनमैन और थाना प्रभारी के बीच विवाद बढ़ा, ग्रामीण थाने के पक्ष में उतरे

GAYA : खबर गया जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया से जहां डुमरिया पावर ग्रिड के लाइनमैन और थाना प्रभारी के बीच विवाद और बढ़ गया है। ग्रिड के लाइनमैन ने थाना प्रभारी पर गाली गलौज करने क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

GAYA : खबर गया जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया से जहां डुमरिया पावर ग्रिड के लाइनमैन और थाना प्रभारी के बीच विवाद और बढ़ गया है। ग्रिड के लाइनमैन ने थाना प्रभारी पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया था लेकिन अब थाना प्रभारी के पक्ष में स्थानीय लोग उतर गए हैं।


गया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया के पवार ग्रिड के लाइन मैन के द्वारा डुमरिया थाना प्रभारी पर गाली गलौज के झूठा आरोप लगाने के विरोध में डुमरिया के स्थानीय लोग तथा डुमरिया के स्थानीय नेतागण ने थाना प्रभारी के समर्थन में उतरे. ज्ञात हो कि 28 जुलाई को पवार ग्रिड के द्वारा पूरे डुमरिया में बिजली काट दिया गया था उसी के विरोध में डुमरिया के ग्रामीण पवार ग्रिड पर आकर हल्ला करने लगे थे. जब इसकी सूचना डुमरिया थाना को पता चला तो वह डुमरिया पवार ग्रिड पर आकर सभी ग्रामीण को समझा कर चला दिए उसके बाद पवार ग्रिड के लाइन मैन के द्वारा थाना प्रभारी पर गाली गलौज के झूठा आरोप लगाया जा रहा है. इसी को लेकर थाना प्रभारी के समर्थन में स्थानीय लोग और डुमरिया के स्थानीय नेतागण उतरे है.


डुमरिया के स्थानीय लोगो ने बताया कि पवार ग्रिड के लोग पवार ग्रिड से बिजली काट दिए थे उसी को लेकर ग्रामीणों ने पवार ग्रिड को घेर रखा था तब थाना के पुलिस ने सभी ग्रामीणों को समझा कर चला दिए उसके बाद लाइन मैन थाना के पुलिस पर गाली गलौज का आरोप लगा रहे है को बिल्कुल झूठा है.



रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता