ब्रेकिंग
शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम

गया में फास्ट फूड दुकानदार की गला रेतकर हत्या, अपराधियों ने फोन करके बुलाया फिर घटना को दिया अंजाम

GAYA: गया में फास्ट फूड दुकान के मालिक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के सेवादल रोड की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतक के परिजनो

गया में फास्ट फूड दुकानदार की गला रेतकर हत्या, अपराधियों ने फोन करके बुलाया फिर घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया में फास्ट फूड दुकान के मालिक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के सेवादल रोड की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


मौके पर पहुंचे डीएसपी पीके साहू ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोनू कुमार गुप्ता चांद चौरा पंजाब नेशनल बैंक के पास MR फास्ट फूड की दुकान चलाता था। दक्षिण दरवाजा मोहल्ले में वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। सेवादल मुहल्ले में वह मोमो की दुकान पर रुका था और मोमो खा रहा था। इसी दौरान उसे किसी ने फोन करके बुलाया और धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। 


घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के मृतक के परिवार के बीच कोहराम मचा हुआ है। हत्या किसने और क्यों की इसका पता अब तक नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।