ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

दो गुटों के बीच रोड़ेबाजी में 7 लोग जख्मी, इलाके में स्थिति तनावपूर्ण

GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां दो गुटों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हो रही है. इस घटना में बच्चे और महिलाएं समेत कुल 7 लोग जख्मी हो गए हैं. कई लोगों का सिर फट ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां दो गुटों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हो रही है. इस घटना में बच्चे और महिलाएं समेत कुल 7 लोग जख्मी हो गए हैं. कई लोगों का सिर फट गया है. जख्मियों का इलाज कराया जा रहा है. इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है. स्थानीय थाना की टीम इलाके में कैंप कर रही है. 


घटना गया जिले के मानपुर प्रखंड की है. जहां भदेजा गांव में दो गुटों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हो रही है. इस घटना में बच्चे और महिलाएं समेत कुल 7 लोग जख्मी हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक नाली निर्माण को लेकर दोनों गुटों के बीच रोड़ेबाजी हुई है. जिसमें कई महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं. बच्चियों को भी चोट लगी है. जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. 


घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंचे हैं. मुफ्फसिल थाना प्रभारी, एडिशनल एसपी और दंगा नियंत्रण बल की टीम पहुंची है. मिली जानकारी के मुताबिक भदेजा के मुखिया हामिद और उसके सहयोगी मुशिम दोनों जमीन कारोबारी है. इसी के उकसावे पर दोनों गुटों में विवाद बढ़ा और फिर रोड़ेबाजी हुई. हालांकि मामला अभी शांत हो गया है. मगर इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता