ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार: इंजीनियरिंग का छात्र चलाता था साइबर ठगी का गिरोह, पुलिस ने 16 ठगों को किया गिरफ्तार

GAYA: गया में हाईटेक गिरोह चल रहा था. इसका संचालन इंजीनियरिंग छोड़कर एक युवक चला रहा था. इन 16 हाईटेक साइब ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नकली सोना भी

बिहार: इंजीनियरिंग का छात्र चलाता था साइबर ठगी का गिरोह, पुलिस ने 16 ठगों को किया गिरफ्तार
Manish Kumar
2 मिनट

GAYA:  गया में हाईटेक गिरोह चल रहा था. इसका संचालन इंजीनियरिंग छोड़कर एक युवक चला रहा था. इन 16 हाईटेक साइब ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

नकली सोना भी मिला

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने बोधगया के होटल में छापेमारी की गई. जहां से ऑनलाइन ठगी करने वाले 16 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. होटल के कमरे से 2 किलोग्राम नकली सोने का सिक्का,40 एटीएम कार्ड,12 बैंक पासबुक, 24महंगे स्मार्ट फोन, 12 सिम कार्ड, 14फर्जी स्टाम्प, 10 किलोग्राम ऑनलाइन कम्पनी का पंपलेट, 2500 स्क्रैच कार्ड,1 लैपटॉप, 1किलो गांजा, कई बोतल विदेशी शराब, कई कम्पनियों के नकली आईडी कार्ड तथा कई महंगे कपड़े को बरामद किया गया है. 

अपराधियों ने बताया कि नालंदा के कतरीसराय क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह से व्हाट्सएप्प के माध्यम से उनलोगों का नाम,पता और मोबाइल नंबर पता करने का काम करता था. जो ऑनलाइन विभिन्न कम्पनियों से ऑनलाइन शॉपिंग का आर्डर करते थे. इसके बाद उन ग्राहकों को एक लिफाफा में स्क्रेच कूपन और पम्पलेट डालकर पोस्ट करते थी. ग्राहकों के द्वारा इसे लॉटरी समझ कर कूपन को स्क्रैच करता था और दिए गए नंबर पर फोन आने के बाद दूसरी टीम उन्हें उनसे उनकी भाषा में बात किया करता था. इसके लिए गिरोह ने अलग अलग सदस्यों की एक टीम बना रखा था. जो विभिन्न भाषाओं में बोलने का जानकार होता है. उसके बाद लॉटरी होने की बात बता कर उनसे रुपये मांगने का काम किया करता था.इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड रोशन कुमार है. जो पहले भोपाल के पीपुल्स यूनिवर्सिटी  से बीटेक की पढ़ाई करता था बाद में इंजीनियरिंग छोड़कर ऑनलाइन ठगी का कारोबार को संचालित कर रहा था.


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता