ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेश्नल बॉर्डर से क्यों गायब हो रहे पिलर? भारत-नेपाल अधिकारियों की बैठक के बाद जांच तेज, SSB को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारीपटना में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, गंगा किनारे बने 35 अवैध निर्माण ध्वस्तPatna Metro: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक पटना मेट्रो का ट्रायल रन, आज पूरी तरह से बंद रहेगी सेवाबिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP ने 7 इंस्पेक्टर का किया तबादलाबिहार में 67 लाख की साइबर ठगी: रिटायर्ड सांख्यिकी अधिकारी निकला मास्टरमाइंड, 200 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन के संकेत; बेटा समेत अरेस्टबिहार में इंटरनेश्नल बॉर्डर से क्यों गायब हो रहे पिलर? भारत-नेपाल अधिकारियों की बैठक के बाद जांच तेज, SSB को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारीपटना में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, गंगा किनारे बने 35 अवैध निर्माण ध्वस्तPatna Metro: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक पटना मेट्रो का ट्रायल रन, आज पूरी तरह से बंद रहेगी सेवाबिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP ने 7 इंस्पेक्टर का किया तबादलाबिहार में 67 लाख की साइबर ठगी: रिटायर्ड सांख्यिकी अधिकारी निकला मास्टरमाइंड, 200 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन के संकेत; बेटा समेत अरेस्ट

बिहार के इस जंक्शन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित; कई गाड़ियों के प्लेटफॉर्म और रूट बदले

Indian Railways news: गया जंक्शन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक शुरू हुआ है, जिससे कई ट्रेनों के रूट और प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Indian Railways news
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Indian Railways news: गया जंक्शन पर रेलवे प्रशासन ने सोमवार से 16 मई तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लागू किया है। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर रेल ट्रैक के पुनर्निर्माण और तकनीकी उन्नयन का कार्य किया जाएगा। इस कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मेगा ब्लॉक 27 अप्रैल से 16 मई तक प्रभावी रहेगा, जबकि कार्य की शुरुआत 26 अप्रैल की रात 12 बजे से ही हो चुकी है। इस अवधि में प्लेटफॉर्म-1 और उससे जुड़ी लाइन पर व्यापक मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिससे भविष्य में ट्रेनों की सुरक्षा और संचालन में सुधार होगा।


प्लेटफॉर्म-1 से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित कई प्रीमियम ट्रेनों का संचालन अब प्लेटफॉर्म-2 से किया जाएगा। इनमें तेजस राजधानी, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी, रांची-नई दिल्ली राजधानी, सियालदह राजधानी, जोधपुर एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस और कोलकाता राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्लेटफॉर्म-2 पर अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।


मेगा ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेनों के मार्ग भी बदल दिए गए हैं, जिससे वे गया जंक्शन से होकर नहीं गुजरेंगी।

03253 (पटना-चोपन टीओडी): 27 अप्रैल से 16 मई तक डायवर्ट

03254 (चोपन-पटना टीओडी): 29 अप्रैल से 14 मई तक वैकल्पिक मार्ग

03255 (चोपन-पटना टीओडी): 1 मई से 14 मई तक बदले रूट से संचालन


इसके अलावा, 15619 (गया-कामाख्या): 28 अप्रैल से 16 मई तक मानपुर जंक्शन से चलेगी

15620 (कामाख्या-गया): 27 अप्रैल से 16 मई तक गया स्टेशन के बजाय मानपुर जंक्शन तक ही सीमित रहेगी


इस बदलाव के कारण गया के यात्रियों को मानपुर तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त परिवहन साधनों का उपयोग करना पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें