ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

गंगा जल लाने गये युवक की नदी में डूबने से मौत, शव की तलाश में जुटी SDRF की टीम

MANER: मनेर के बलवंत टोला स्थित दोस्तनगर गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गयी है। युवक की पहचान पप्पू राय के बेटे अमन के रूप में हुई है। बताया जाता है

गंगा जल लाने गये युवक की नदी में डूबने से मौत, शव की तलाश में जुटी SDRF की टीम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MANER: मनेर के बलवंत टोला स्थित दोस्तनगर गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गयी है। युवक की पहचान पप्पू राय के बेटे अमन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छठ पूजा को लेकर गंगा नदी से पानी लाने गया हुआ था। पानी भरने से पहले वह नदी में नहाने लगा और अचानक डूबने से उसकी मौत हो गयी। अभी तक उसकी लाश बरामद नहीं हो पाई है।


एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है। लगातार युवक की खोजबीन जारी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी लगातार एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर मौजूद है लेकिन अभी तक अमन का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि अमन लोदीपुर गंगा घाट पर अपने दोस्तों के साथ छठ पूजा का प्रसाद बनाने के लिए गंगा जल लाने गया हुआ था। वही इस दौरान वह घाट बनाने लगा।


 घाट बनाने के बाद वह दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने लग गया। इसी दौरान वह गंगा नदी के गहरे पानी में समा गया और देखते ही देखते नदी के तेज बहाव में वह लापता हो गया। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी है। मनेर सीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे हैं। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। नदी में खोजबीन जारी है।  


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता