ब्रेकिंग
‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल

पटना के गांधी घाट पर दर्दनाक हादसा: गंगा स्नान के दौरान 4 लोग नदी में डूबे, तीन की मौत; एक लापता

Patna News: पटना के गांधी घाट पर गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। चार लोग डूब गए, जिनमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक युवक लापता है। एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Patna News
पटना में बड़ा हादसा
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार लोग डूब गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अभी भी लापता है। हादसा गांधी घाट क्षेत्र में हुआ है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


जानकारी के अनुसार, कदमकुआं दरियापुर निवासी चंदन कुमार (35), अमित (15) और एक अन्य व्यक्ति गंगा स्नान के लिए घाट पर गए थे। इसी दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण वे डूब गए। इस हादसे में एक अन्य युवक जॉय (17), जो कंकड़बाग RLMS कॉलोनी का रहने वाला है, अभी भी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।


मृतक अमित के पिता रंजीत कुमार ने बताया कि उनका बेटा, भतीजा और उनके दोस्त सुबह बिना बताए साइकिल से गंगा घाट गए थे। नहाने के दौरान अचानक सभी पानी में डूबने लगे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अमित की बॉडी मिल चुकी है, जबकि भतीजे जॉय का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों 9वीं कक्षा के छात्र थे।


स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चे नहा रहे थे तभी अचानक गहरे पानी में चले गए। एक युवक ने बचाने की कोशिश में छलांग लगाई, लेकिन वह भी डूब गया। स्थानीय निवासी विक्रम ने बताया कि कुल चार लोग डूबे थे, जिनमें से तीन के शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि एक अब भी लापता है। पीरबहोर थाना के दारोगा पुष्पेंद्र ओझा ने बताया कि हादसा नहाने के दौरान हुआ है। लापता युवक की तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता