ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम

गला दबाकर तीन सगी बहनों की हत्या, इलाके में सनसनी

BUXAR: बक्सर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तीन सगी बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव की है। इस वारदात के बाद पूरे गांव में

गला दबाकर तीन सगी बहनों की हत्या, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

BUXAR: बक्सर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तीन सगी बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव की है। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में एक साथ तीन किशोरी बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जैसे ही लोगों को इस वारदात की जानकारी मिली उनके बीच हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक किशोरी सुनील यादव की बेटी थी। 



जानकारी के मुताबिक़, तीनो लडकियां देर रात खाना खाकर घर में एक साथ सोई थी। सुबह 4 बजे मां तीनों बेटियों को मृत पाया। फिर क्या था ! वे भागे-भागे थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई। मृतक लड़कियों की उम्र लगभग 11 साल, 8 साल और 3 साल बताई जा रही है। तीनों लड़कियों के गले पर जो निशान पाए गए हैं, उससे पता चलता है कि किसी ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। 

टैग्स