ब्रेकिंग
बिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाईनालंदा में JDU नेता के घर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोरसोशल मीडिया पोस्ट से खुला अवैध हथियारों का राज, पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा; दो कट्टा और पिस्टल बरामदसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहरामबिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाईनालंदा में JDU नेता के घर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोरसोशल मीडिया पोस्ट से खुला अवैध हथियारों का राज, पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा; दो कट्टा और पिस्टल बरामदसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

पटना : गड्ढे में डूबने से बच्चे की हुई मौत, मोकामा की घटना

PATNA : जिले के मोकामा इलाके से एक ताजा खबर सामने आ रही है. मोकामा के सिखारीचक में गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है. 12 साल के एक बच्चे की मौत उस वक्त हो गई जब वह पानी स

पटना : गड्ढे में डूबने से बच्चे की हुई मौत, मोकामा की घटना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जिले के मोकामा इलाके से एक ताजा खबर सामने आ रही है. मोकामा के सिखारीचक में गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है. 12 साल के एक बच्चे की मौत उस वक्त हो गई जब वह पानी से भरे एक गड्ढे में जा गिरा.


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, सिखारी चक के रहने वाले परमानंद पंडित उर्फ मुन्ना के पुत्र करण के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था और इसी क्रम में गड्ढे में जा गिरा. उसके साथ एक और बच्चा भी गड्ढे में गिरा था. दोनों बच्चों को स्थानीय लोगों ने गड्ढे से बाहर निकाला. एक बच्चा सही सलामत है जबकि करण की स्थिति बेहद बिगड़ गई थी. परिजन तुरंत उसे लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मोकामा पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक मामला भी दर्ज किया गया है. आपको बता दें कि बरसात के दिनों में अक्सर ऐसी घटनाएं ग्रामीण इलाकों में देखने को मिलती हैं.

टैग्स