ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

Bihar crime news : बिहार में भीषण डकैती, एक दर्जन बदमाशों ने दो किराना दुकानों को लूटा

Bihar News: अररिया के फारबिसगंज में दो थोक किराना दुकानों में भीषण डकैती की गयी।

Bihar crime
Bihar crime
© Repoter
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME NEWS : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, और छिनतई की खबरें निकल कर सामने रही हैं। 


जानकारी के अनुसार, अररिया जिला अंतर्गत फारबिसगंज शहर में भीषण डकैती हुई है। शहर के मार्केटिंग यार्ड स्थित किराना के दो थोक व्यवसायियों की दुकान में डकैती की घटना को शुक्रवार की देर रात को अंजाम दिया गया. 12 से 14 के संख्या में आये हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने दुकान में मौजूद व्यवसायी व उनके कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लगभग 19 लाख रुपया के डकैती की घटना को अंजाम दिया।


बताया जाता है कि हथियार बंद अज्ञात अपराधियों ने देर शाम शहर के मार्केटिंग यार्ड स्थित किराना के दो थोक प्रतिष्ठान मेसर्स धनराज बालचंद व मेसर्स गौतम भंडार में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। 


घटना के संदर्भ में शहर के मार्केटिंग यार्ड में अवस्थित मेसर्स धनराज बालचंद किराना के थोक दुकान में मौजूद दुकान के मालिक ललित कुमार राठी व चंदन राठी ने बताया कि देर शाम जब वे अपनी दुकान को बढाने की तैयारी कर रहे थे तभी 12 से 14 के संख्या में हथियारबंद अज्ञात अपराधी पहुंचे।


व्यवसायी ने बताया कि 5 से 7 अपराधी दुकान के अंदर आये और उन्हें व उनके कर्मियों को गाली गलौज करते हुए हथियार के बल कर दुकान के अंदर बंधक बना लिया और तीन मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर मारपीट करने लगे। अपराधियों ने काउंटर पर रखा हुआ थैला जिसमें लगभग 13 लाख रुपया था वो ले लिया और दुकान का गल्ला खोलकर गल्ला में जो पैसे थे उसे भी ले लिया और चले गए।