ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को सौंपी गई कमानभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना... अब खुद तोड़ रहे लोगबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहरMLC चुनाव में इतनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा जन सुराज, प्रशांत किशोर ने किया ऐलानBihar Education News: शिक्षक दिवस पर 38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, पूरी लिस्ट....अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को सौंपी गई कमानभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना... अब खुद तोड़ रहे लोगबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहरMLC चुनाव में इतनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा जन सुराज, प्रशांत किशोर ने किया ऐलानBihar Education News: शिक्षक दिवस पर 38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, पूरी लिस्ट....

INDIAN RAILWAY : चुनाव से पहले बिहार पर खूब मेहरबान हो रही मोदी सरकार, अब मिलेगा एक और नया उपहार

INDIAN RAILWAY : देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच चल सकती है। नई श्रेणी की इस ट्रेन को उन्नत सुविधाओं के साथ प्रीमियम कैटरिंग

INDIAN RAILWAY
INDIAN RAILWAY
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

INDIAN RAILWAY : बिहार में चुनावी साल है,ऐसे में यहां की जनता को लुभाने के लिए न सिर्फ राज्य सरकार बल्कि केंद्र सरकार भी एक से बढ़कर एक लोक लुभावन चीजें ला रही है। इसी कड़ी में अब जो खबरें निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक देश के अंदर पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन दिल्ली से पटना रूट होने वाला है। 


जानकारी के मुताबिक, देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच चल सकती है। नई श्रेणी की इस ट्रेन में कई आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रीमियम कैटरिंग और अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, तमाम विशेषताओं के चलते वंदे भारत का किराया रेलवे की प्रीमियम ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस से 10 से 15 फीसदी अधिक हो सकता है। इसके साथ ही इस ट्रेन में डायनमिक फेयर लागू होगा।


इसको लेकर रेलवे बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन पूरा हो गया है और दिल्ली के शकूरबस्ती शेड (ट्रेन सेट डिपो) में पिछले हफ्ते ट्रेन पहुंच चुकी है। ट्रेन की विशेषताओं को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अगले कुछ दिनों से विशेष जानकारी देंगे। फिलहाल वंदे भारत स्लीपर के किराये और रेलमार्ग को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसे दिल्ली-पटना के बीच चलाया जा सकता है।


इधर,हर साल दीपावली छठ के दौरान बिहार आने-जाने वाले लाखों यात्रियों की भीड़ के कारण स्पेशल ट्रेनों की जरूरत महसूस की जाती थी। ऐसे में इस बार दो महीने तक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे प्रवासियों की घर वापसी आसान और सुविधाजनक होगी। इसी के साथ रेलवे ने राउंड ट्रिप पैकेज की पायलट योजना भी शुरू की है, जिसके तहत आने-जाने के टिकट एक साथ लेने पर वापसी टिकट पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।