ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

पटना: फरवरी में ठंड ने तोड़ा 5 सालों का रिकॉर्ड, राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

PATNA: फरवरी का महीना शुरू होने के बाद भी ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. दिन में धूप खिलने के बाद भी सुबह और रात में ठंड का सितम जारी है. राजधानी पटना में फरवरी महीने म

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: फरवरी का महीना शुरू होने के बाद भी ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. दिन में धूप खिलने के बाद भी सुबह और रात में ठंड का सितम जारी है. राजधानी पटना में फरवरी महीने में ठंड ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि गया में 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया है.


सोमवार को पटना, गया समेत राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री तक गिरा. वहीं 12-13 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चली, जिसके कारण सुबह और रात में कनकनी कम नहीं हुई. आने वाले दिनों में पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.


पटना समेत कई जिलों में न्यूनतम पारा गिर गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 6 फरवरी को पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. पटना, गया, सुपौल, किशनगंज, सहरसा, सुपौल समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है.