ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

फरवरी महीने में ठिठुरन का नया रिकॉर्ड, 5 साल बाद पड़ रही सबसे ज्यादा ठंड

PATNA : दिसंबर और जनवरी के महीने में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बाद अब फरवरी में भी ठिठुरन का दौर जारी है। फरवरी महीने में ठंड ने पटना के अंदर पिछले 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : दिसंबर और जनवरी के महीने में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बाद अब फरवरी में भी ठिठुरन का दौर जारी है। फरवरी महीने में ठंड ने पटना के अंदर पिछले 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को फरवरी महीने का सबसे ठंडा दिन रहा।


मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि दोपहर के वक्त तापमान 21 डिग्री सेल्सियस। तेज हवाओं की वजह से तापमान में अचानक से गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान मंगलवार को 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले 5 साल में फरवरी के महीने में न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है।


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के साथ-साथ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में चक्रवाती हवाओं का असर बना हुआ है। इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार के भी कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान फिलहाल नीचे रहेगा।