ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

Bihar news: तीन बच्चों का बाप कुंवारा बता रचाई शादी, पता चलने पर हो गया कांड...

Bihar news: बिहार के बांका जिले में एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है। मामला इतना आगे बढ़ा कि घर के आंगन का मामला थाने के प्रांगण में पहुंच गया है। तीन बच्चों के बाप ने खुद को सिंगल बताकर दूसरी शादी रचा ली.

Bihar news; biharnews, Banka news, marriage, marriage news, bihar in marriage news, banka in marriage news, love marriage, बांका में दूसरी शादी, शादी समाचार, बांका न्यूज़, बिहार न्यूज़, बिहार समाचार, लव
Bihar news:तीन बचों का बाप खद को सिंगल बता रचाई दूसरी शादी
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar news: बिहार के बांका जिले से एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है, यह मामला घर के आंगन से थाने के प्रांगण में पहुंच गया है। दरअसल एक शादी-शुदा व्यक्ति ने खुद को सिंगल बताकर एक लड़की से शादी कर ली। यह व्यक्ति पहले से तीन बच्चों का पिता है। लेकिन दो सालों तक शादी का राज छिपाकर रखा था। जब खुलासा हुआ तो परिवार में बवाल हो गया। दूसरी पत्नी ने पति पर धोखा देने के आरोप लगाकर थाने में लिखित आवेदन दर्ज करवाया। यह मामला बांका जिले के शम्भूगंजथाना के किरणपुर गावं का है। 

वहीं, घटना को लेकर थाने पर पहुंची दूसरी बावी ने बताया कि पति राजेश कुमार ने उसे धोखा दिया है और उसने शादी के वक्त खुद को कुंवारा बताया। लेकिन उसकी शादी 7 साल पहले ही मुंगेर जिले के रतनपुर गांव की ममता कुमारी से हिंदू रिति-रिवाज हुई थी। जिससे उसे दो पुत्र और एक पुत्री भी हैं। राजेश ने इस बात को छिपा दिया और झांसे में रखकर उसके साथ भी शादी कर ली। राजेश को भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरा गांव की युवती रिमझिम कुमारी से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने लव मैरिज कर लिया और दो सालों तक घर से बाहर डेरा लेकर रह रहे थे। 

जब रिमझिम कुमारी को राजेश कुमार की शादी और बच्चों के बारे में पता चला तो उसने साथ रहने से इनकार कर दिया और न्याय की गुहार लगाने शंभूगंज थाने पर पहुंच गई। इससे पहले दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। रिमझिम कुमारी ने विगत शनिवार को अपनी मां के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी राजेश कुमार ने उसपर लगें आरोपों से इनकार किया है और नई कहानी बता रहा है। साथ ही  अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है उसका कहना है कि रिमझिम खुद उसे छोड़कर जाना चाहती है, इसलिए झूठे आरोप लगा रही है। शिकायत मिलने के बाद शंभूगंज थाना पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि गांव के लोगों से सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। तबतक दोनों को शांति और समझदारी से काम लेने को कहा है।