ब्रेकिंग
हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦निशांत कुमार के साथ धक्का-मुक्की पर SSG ने दी सफाई, सुरक्षा प्रोटोकॉल का दिया हवाला✦BPSC TRE-4 पर बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगी परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी

बेगूसराय: फार्म हाउस में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, फार्म हाउस का मालिक गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात अपराधियों ने फार्म हाउस के मा

बेगूसराय: फार्म हाउस में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, फार्म हाउस का मालिक गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात अपराधियों ने फार्म हाउस के मालिक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। घटना मफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघुगांव की है। घायल की पहचान एगो निवासी नागेश मिश्रा के पुत्र सीतांशु शेखर मिश्रा के रूप में हुई है। 

बताया जाता है कि सीतांशु शेखर अपने फार्म हाउस में सोए हुए थे तभी अचानक अपराधियों ने फार्म हाउस में घुसकर उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आए लोगों ने आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पैसे के लेनदेन को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मुफस्सिल थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बेगूसराय: फार्म हाउस में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, फार्म हाउस का मालिक गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता