ब्रेकिंग
पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦लड़कियों को फंसाती पत्नी, पति लाता था ग्राहक... मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 गिरफ्तार✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦लड़कियों को फंसाती पत्नी, पति लाता था ग्राहक... मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में वीडियो कॉल पर ऑपरेशन, फर्जी डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत पर बवाल

Bihar News: बिहार के रोहतास में फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप और हंगामे के बाद क्लिनिक को सील किया गया, मामले की जांच जारी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर ऑपरेशन शुरू किया, जिसकी वजह से संगीता देवी नामक महिला की जान चली गई।


घटना के अनुसार, संगीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर पीएमसी काराकाट में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इसी बीच एक आशा कार्यकर्ता ने परिजनों को बहला-फुसलाकर एक निजी क्लिनिक ले गई।


परिजनों के अनुसार, उस निजी क्लिनिक में डॉक्टर राजदेव नामक व्यक्ति ने संगीता का ऑपरेशन शुरू कर दिया और पूरा ऑपरेशन वीडियो कॉल पर किसी अन्य डॉक्टर के निर्देश पर किया गया। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई। जब वीडियो कॉल पर मौजूद डॉक्टर ने मरीज को कहीं और रेफर करने की बात कही, तब तक काफी देर हो चुकी थी और संगीता की मौत हो गई।


हालांकि ऑपरेशन के दौरान संगीता के बच्चे की जान बच गई, लेकिन महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद डॉक्टर और क्लिनिक के अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। सिविल सर्जन के निर्देश पर उक्त निजी क्लिनिक को तत्काल सील कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता