ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बिहार में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा: 1239 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, सरकार ने BPSC को भेजा प्रस्ताव; 13 संस्थानों में क्रेडिट कार्ड भुगतान पर रोक

Bihar teacher recruitment: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 1239 शिक्षकों की नियुक्ति होगी, वहीं अनियमितताओं के कारण 13 संस्थानों पर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड भुगतान पर रोक लगा दी गई है।

Bihar teacher recruitment
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar teacher recruitment: बिहार के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में जल्द ही 1239 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को सूचना भवन में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में 966 और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 273 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना बीपीएससी को भेजी जा चुकी है और इन पदों पर जल्द नियुक्तियां होंगी। इससे पहले 723 अनुदेशक और 1093 प्रयोगशाला सहायकों की भर्ती के लिए बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन द्वारा विज्ञापन जारी किया जा चुका है। जरूरत के अनुसार आगे भी नियुक्तियां जारी रहेंगी।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब बिहार के छात्रों को तकनीकी शिक्षा के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार राज्य में ही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि ‘सात निश्चय’ योजनाओं के तहत तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाई मिली है और कई इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित हो रहे हैं।


इसी बीच, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्य स्कीम के तहत 13 शिक्षण संस्थानों के नए आवेदनों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश योजना के नोडल पदाधिकारी विनायक मिश्र द्वारा बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड को जारी किया गया।


आदेश के अनुसार, कुछ संस्थानों के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणियां मिली थीं, जिनमें 2025-26 सत्र में निर्धारित सीटों से अधिक बोनाफाइड प्रमाण पत्र जारी करने और संतोषजनक जवाब न देने जैसी अनियमितताएं शामिल हैं। साथ ही, कुछ संस्थानों द्वारा आवेदनों को अस्वीकृत कर आधार को फ्री नहीं किया गया, जिससे नामांकन प्रक्रिया संदिग्ध प्रतीत हुई। इन कारणों से संबंधित संस्थानों के नए आवेदनों के भुगतान पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता