ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

मुख्यमंत्री के गृह जिला में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, बुलडोजर एक्शन से मचा हड़कंप

Bihar News: मुंगेर के हवेली खड़गपुर और जमालपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है. बुलडोजर कार्रवाई, जुर्माना और सामान जब्ती से अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की गई है.

Bihar News
फिर गरजा प्रशासन का बुलडोजर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह जिला मुंगेर में अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त रूख अपना लिया है। जिला प्रशासन ने हवेली खड़गपुर और जमालपुर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस कार्रवाई में बुलडोजर, जुर्माना वसूली और सामान जब्ती से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।


हवेली खड़गपुर नगर परिषद की ओर से अंबेडकर चौक से नंदलाल बसु चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मुख्य बाजार समेत कई क्षेत्रों में सड़क किनारे बने अवैध ढांचों को बुलडोजर से हटाया गया। इस दौरान दर्जनों दुकानदारों से करीब 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और कई का सामान भी जब्त किया गया।


नगर परिषद की टीम ने लोहे-टीन के शेड, अस्थायी दुकानें, चौकियां, बोर्ड और सड़क पर बनी अवैध संरचनाओं को हटाया। काली मंदिर चौक, एकता पार्क और कठरा मार्केट जैसे इलाकों में भी कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, लगातार शिकायतों और चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।


इसी तरह जमालपुर में भी जिला प्रशासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। जुबली वेल चौक से शुरू होकर यह कार्रवाई स्टेशन रोड, बराट मोड़, जनता मोड़ होते हुए गेट नंबर 6 तक पहुंची। इस दौरान सड़क और नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।


कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई, जिसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अवैध सामान जब्त किए गए और कई लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके और जाम की समस्या से राहत मिले।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता