ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

ED से नहीं लगता डर ! तेजस्वी यादव बोले- सत्ता में आई RJD तो होगा बड़ा बदलाव

AURANGABAD : नेता प्रतिपक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जनविश्वास यात्रा के दौरान 17 साल बनाम 17 महीने के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर रहे हैं। इस दौरान वो न

ED से नहीं लगता डर ! तेजस्वी यादव बोले- सत्ता में आई RJD तो होगा बड़ा बदलाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : नेता प्रतिपक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जनविश्वास यात्रा के दौरान 17 साल बनाम 17 महीने के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर रहे हैं। इस दौरान वो नीतीश कुमार के तरफ से रोजगार देने के मामले में उठाए जा रहे सवाल का भी जवाब दिया है तो उन्होंने यह भी बताया है कि गठबंधन की सरकार बनने पर 17 महीने के कार्यकाल में पांच लाख लोगों को नौकरी किस तरीके से दी गई है। वहीं, इस दौरान तेजस्वी यादव भाजपा सरकार पर भी जोरदार हमला बोल रहे हैं। 


तेजस्वी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है। उनके बुजुर्ग पिता की तबीयत खराब है लेकिन रात भर उन्हें बिठाकर सवाल जवाब किया गया। अगले दिन उनसे भी सवाल जवाब किया गया। जब लालू यादव नहीं डरे तो वह भी इनसे डरने वाले नहीं हैं। कहा, मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान है लेकिन अब बिहार उनसे चलने वाला नहीं है। 


तेजस्वी ने लोगों से कहा कि अब तरक्की की बात करनी है। बिहार के लिए उनके पास कोई विजन नहीं है। गठबंधन की सरकार में पांच लाख लोगों को नौकरी देकर शुरुआत की गई है और आने वाले समय में यदि सरकार बनती है तो पांच सालों में बड़ा बदलाव दिखेगा। औरंगाबाद में 10 सालों से भाजपा के सांसद हैं वहीं 17 सालों से बिहार में इन लोगों की सरकार है। 10 सालों से केंद्र में भाजपा की सरकार है। जब इतने सालों में नौकरी नहीं दी और विकास नहीं हुआ तो अब किस बात के लिए इन्हें वोट चाहिए। सभी लोग मिलकर नया बिहार बनाएंगे और तरक्की लाएंगे। 


उधर, तेजस्वी ने कहा कि कहा कि जाति आधारित गणना कराकर अधिकार दिलाने का प्रयास किया गया वहीं आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया। सभी क्षेत्रों में काम किया गया है और यह बात कुछ लोगों को हजम नहीं हुई। भीड़ से उन्होंने भाजपा भगाओ-देश बचाओ का नारा भी लगाया। पटना में 3 मार्च को आयोजित रैली के लिए भी लोगों को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं हैं और वह सब जगह नहीं घूम सकते हैं इसलिए सभी लोगों को पटना बुलाया है। उन्होंने कहा कि सरकार से लड़ाई लड़नी है और सभी गरीबों को सीने से लगाना है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता