ब्रेकिंग
दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट

शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड

Bihar Police News: पूर्वी चंपारण के पीपरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार और दारोगा विपिन कुमार का शराब तस्कर के साथ कथित तौर पर केक खिलाते हुए वीडियो सामने आने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने दोनों को निलंबित कर दिया।

Bihar Police News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police News: मोतिहारी में पीपरा थाने के थानाध्यक्ष और एक दारोगा का शराब तस्कर से कथित संबंध सामने आने के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई की गई है। दोनों पुलिस अधिकारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें वे एक व्यक्ति को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।



वीडियो सामने आने के बाद पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पीपरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार और दारोगा विपिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।



पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, वीडियो में दोनों पुलिस अधिकारियों के साथ दिखाई दे रहा व्यक्ति पीपरा थाना क्षेत्र के महारानी गांव निवासी बिट्टू कुमार है। बताया गया है कि बिट्टू के खिलाफ पीपरा थाने में शराब से संबंधित मामला दर्ज है। प्रसारित वीडियो को लेकर बताया गया कि यह किसी जन्मदिन या अन्य समारोह का हो सकता है, जिसमें दोनों पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए थे और तस्वीरें खिंचवाई गई थीं। दोनों अधिकारी उस समय पीपरा थाने में ही पदस्थापित थे।



जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार के खिलाफ पीपरा थाने में कांड संख्या 304/24 के तहत उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज है। इसके अलावा गोपालगंज उत्पाद थाना में भी कांड संख्या 167/20 के तहत उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज बताया गया है।



एसपी कार्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि दोनों पुलिस अधिकारियों का इस तरह शराब तस्करी से जुड़े व्यक्ति के साथ नजर आना विभागीय आचरण के अनुरूप नहीं है। पुलिस के मुताबिक, इस तरह की घटना से शराब तस्करों का मनोबल बढ़ने की आशंका के साथ आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति अविश्वास और असंतोष की भावना भी पैदा हो सकती है।



पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने घटना को पुलिस के विभागीय अनुशासन और आचरण के प्रतिकूल माना है। उन्होंने कहा कि इस घटना से पुलिस की छवि और गरिमा प्रभावित हुई है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।



पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि थानाध्यक्ष और दारोगा का आचरण विभागीय अनुशासन के प्रतिकूल पाया गया है। जांच के बाद तत्काल प्रभाव से दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया चल रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता