ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

लोको पायलट की पत्‍नी की हत्‍या, कमरे में अर्द्धनग्‍न मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

AURANGABAD: रेलवे कर्मी की पत्नी की अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की लाश घर के बंद कमरे से अर्धनग्न अवस्था में मिला है। आस-पास

लोको पायलट की पत्‍नी की हत्‍या, कमरे में अर्द्धनग्‍न मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: रेलवे कर्मी की पत्नी की अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की लाश घर के बंद कमरे से अर्धनग्न अवस्था में मिला है। आस-पास के लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना ओबरा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


मृतका की उम्र 25 वर्ष बतायी जा रही है। उसके पति रेलवे में लोको पायलट हैं। वर्तमान में वह बंगाल में ड्यूटी पर तैनात हैं। महिला अपने ससुराल में अकेली रहती थी। आज सुबह जब घर से कोई नहीं निकला तब पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने अंदर से जवाब नहीं दिया। तब लोगों को किसी अनहोनी का आभास हुआ। 


जिसके बाद छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया गया तो तब पता चला कि मृतका अर्धनग्न अवस्था में मृत पड़ी है। उसका मोबाइल भी बंद था। लोगों ने पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओ की जांच में जुट गयी है। आस पड़ोस के लोगों का आरोप था कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्यी की घटना को अंजाम दिया गया है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 


मौके पर मौजूद एसडीपीओ राजेश कुमार ने पूरी घटना की जानकारी ली और लोगों को कार्रवाई का भरोसा जताया। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतका के पति रेलवे में नौकरी करते है दो साल पहले ही उन्हे नौकरी लगी थी। तब से वे बाहर ही रहते है और उनकी पत्नी यहां अकेले रहती थी। घटना की जानकारी उसके पति को भी दी गयी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता