ब्रेकिंग
झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवाल

DSP और थानेदार को हुआ कोरोना, 6 पुलिसवालों की रिपोर्ट निकली पॉजिटिव

JAMUI : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नए मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है. इस व

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नए मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर कोरोना से ही जुड़ी हुई सामने आ रही है. एक डीएसपी और एक थानेदार समेत 6 पुलिसवालों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.


मामला जमुई जिले का है. जहां झाझा डीएसपी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके साथ ही झाझा थाना के थानाध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बड़े अफसरों के अलावा 4 अन्य पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है. जिले में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए जमुई जिलाधिकारी लॉकडाउन को लेकर आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.


जमुई में गुरूवार को कुल 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 139 हो गई है. जिसमें 84 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं. जमुई में अब तक एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है. फिलहाल इस जिले में लगभग 54 केस एक्टिव हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता