ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

बिहार में संदिग्ध हालत में डॉक्टर की मौत, बेडरूम में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

ARRAH: बिहार के आरा में संदिग्ध हालत में डॉक्टर का शव बरामद किया गया है. सुबह में जब डॉक्टर को जगाने के लिए परिजन जब उनके बेडरूम में गए तो उन्हें संदेहास्पद स्थिति में मृत पाया. जि

बिहार में संदिग्ध हालत में डॉक्टर की मौत, बेडरूम में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

ARRAH: बिहार के आरा में संदिग्ध हालत में डॉक्टर का शव बरामद किया गया है. सुबह में जब डॉक्टर को जगाने के लिए परिजन जब उनके बेडरूम में गए तो उन्हें संदेहास्पद स्थिति में मृत पाया. जिसके बाद इस मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई.


घटना नगर थाना क्षेत्र के धनुपुरा में संदिग्ध हालत में डॉक्टर का शव बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि धनुपरा स्थित शारदा हेल्थ केयर सेंटर के संचालक अपने घर में मृत पाये गए हैं. आशंका जताई जा रही कि उनकी हृदयगति रुकने से मौत हुई है. 


मृतक हेल्थ केयर सेंटर संचालक मूल रूप से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय के 35 साल के बेटे नीरज कुमार पांडेय थे, वह पेशे से डॉक्टर थ. उनके परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह रात में खाने के बाद अपने कमरे में सो गये था. सुबह लगभग नौ बजे तक वह नहीं जगे, तो उनके ममेरा भाई सोनू कुमार उन्हें जगाने गया. उसने जगाने का कोशिश किया, लेकिन वह नहीं जगे. साथ ही उनके शरीर में कोई हरकत भी नहीं थी.


जिसके बाद परिजन बेहोशी की हालत में फौरन उन्हें आरा सदर अस्पताल ले गए. जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

टैग्स