ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक ड्राइवर की मौत, तीन लोग बुरी तरह घायल

KHAGARIYA : इस वक़्त की ताजा खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है जहां दो ट्रकों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो

दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक ड्राइवर की मौत, तीन लोग बुरी तरह घायल
First Bihar
1 मिनट

KHAGARIYA : इस वक़्त की ताजा खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है जहां दो ट्रकों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इस घटना में दो उपचालक समेत तीन लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. एक्सीडेंट पसराहा थाना इलाके के बजरंग ढाबा का बताया जा रहा है. 


सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इधर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जब JCB से रेस्क्यू में जुटी हुई थी तभी ट्रक में जबरदस्त आग लग गई. स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. 


स्थिति नियंत्रित होने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.