ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

मुजफ्फरपुर में दो भाइयों का सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां एक साथ दो भाइयों का शव बरामद किया गया है।घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के नडियार गांव के पास की है। दोनों आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं

मुजफ्फरपुर में दो भाइयों का सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां एक साथ दो भाइयों का शव बरामद किया गया है।घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के नडियार गांव के पास की है। दोनों आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। एक साथ दो डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची।


पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक की पहचान रोशन कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई है। दोनों बांगरा टोला के रहने वाले हैं, जो मोतीपुर के नडियार में पाइप लाइन का काम करते थे। मृतक रोशन के पिता अशरफी राय ने बताया कि पाइप लाइन में दोनों काम करता था। दो भाई बकाया पैसा लेने निकला था, जिसके बाद दोनों की हत्या कर दी गई।



वहीं, पूरे मामले पर पूछे जाने पर मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। दोनों की हालत काफी गंभीर थी, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों का बयान अभी दर्ज नहीं किया गया है। परिजन का जो बयान होगा उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

टैग्स