ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

डीएम साहब से रोड पर भिड़ गया JDU MLC का भाई, फिर क्या हुआ, देखें वीडियो

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां जेडीयू एमएलसी सतीश कुमार का भाई मोतिहारी डीएम से भिड़ गया. इस दौरान सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई. मोतिहारी के डीएम रम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां जेडीयू एमएलसी सतीश कुमार का भाई मोतिहारी डीएम से भिड़ गया. इस दौरान सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई. मोतिहारी के डीएम रमण कुमार साइकिल से अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. डीएम MLC के भाई को बोले कि आप अपने दुकान का सामान सड़क से हटाइये. इस दौरान एमएलसी का बड़ा भाई सड़क पर डीएम के साथ उलझ गया.


सीएम के जल-जीवन-हरियाली अभियान का असर मोतिहारी में दिखने लगा है. डीएम रमण कुमार अतिक्रमण हटाकर सड़क पर वृक्षारोपण कर रहे हैं. डीएम के निर्देश पर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. मंगलवार को डीएम खुद साइकिल से अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने निकले. इस दौरान सड़क पर पसरा बालू देख डीएम वहीं रूक गए. दुकान जेडीयू एमएलसी का बड़ा भाई रामु कुमार का है. डीएम ने उसे बालू हटाने को कहा. इसपर वह भड़क उठा और उल्टे डीएम को ही चेतावनी देने लगा. डीएम ने कहा कि आप रोड पर क्यों दुकान चलाएंगे. इसपर एमएलसी का भाई डीएम को नहीं चिल्लाने की चेतावनी देने लगता है. 


डीएम ने उसे सड़क से बालू हटाने की चेतावनी दी. डीएम ने लोगों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की है. डीएम ने शहर के आंबेडकर चौक से राजा बाजार तक अतिक्रमण मुक्त जमीन पर पौधारोपण किया. खुद साइकिल से पौधारोपण करने पहुंचे डीएम ने पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए लोगों से भी साइकिल की सवारी करने की अपील की.




टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता