ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR NEWS : दिवाली के दिन आग में जिंदा जल गए मां-बेटे, गैस सिलेंडर लीक होने से हुआ हादसा

KAIMUR : बिहार के कैमूर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां खाना बनाते समय एक घर में रसोई गैस सिलेंडर लीक हुआ जिससे भीषण आग घर में लग गयी। इस आग की चपेट में आकर मां और बेटे जिंदा जल गये

BIHAR NEWS :  दिवाली के दिन आग में जिंदा जल गए मां-बेटे, गैस सिलेंडर लीक होने से हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KAIMUR : बिहार के कैमूर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां खाना बनाते समय एक घर में रसोई गैस सिलेंडर लीक हुआ जिससे भीषण आग घर में लग गयी। इस आग की चपेट में आकर मां और बेटे जिंदा जल गये और  दोनों की मौत इस हादसे में हो गयी। वहीं इस घटना से एक तरफ जहां पीड़ित परिवार में चित्कार मच गया तो वहीं आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी। वहीं, इलाके के लोग इस घटना से सहम गए। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुटी। 


जानकारी के मुताबिक कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के एक घर में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर किसी तरह लीक करने लगा और गैस से घर में आग लग गयी। देखते ही देखते गैस सिलेंडर में लगी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।  इस दौरान घर में मौजूद एक महिला और उसका मासूम बेटा आग की चपेट में आ गया। हादसे में मां और बेटे दोनों जिंदा जल गए। 


बताया जा रहा है कि मां और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में उक्त गांव के निवासी सिन्धु केवट की पत्नी किरण देवी (35 वर्ष) तथा घर में सो रहा उनका 8 वर्षीय बेटा गोलू है। घटना के बाद घर के अनेक लोग जो बाहर थे वह मौके पर पहुंचे. घर में लगी आग देखकर परिजनों की चित्कार निकल गयी। परिजन दहाड़ पारकर रोने लगे। 


इधर, दीपावली के दिन सुबह-सुबह हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक सिलेंडर में आग पकड़ लिया और देखते ही देखते पूरे घर को अपने लपेटे में ले लिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक आगे की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची दुर्गावती पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।