ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

धू-धू कर जलीं यार्ड में लगने वाली मशीनें, भागलपुर रेलवे जंक्शन की घटना

BHAGALPUR- होली के एक दिन पूर्व भागलपुर रेलवे जंक्शन की यार्ड में भीषण आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। अगलगी में लाखों रुपये के पार्ट्स जलकर खाक हो गया। काफी मशक्कत के बा

धू-धू कर जलीं यार्ड में लगने वाली मशीनें, भागलपुर रेलवे जंक्शन की घटना
Santosh Singh
2 मिनट

BHAGALPUR-  होली के एक दिन पूर्व भागलपुर रेलवे जंक्शन की यार्ड में भीषण आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। अगलगी में लाखों रुपये के पार्ट्स जलकर खाक हो गया। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर पहुंचे यार्ड के अधिकारी और आरपीएफ ने पूरी घटना की जानकारी मालदा रेलमंडल मुख्यालय को दी। फिलहाल आरपीएफ अगलगी की इस घटना की जांच में जुटी है।


भागलपुर में LHB कोच वाले रैक के मेंटनेंस के लिए हाईटेक यार्ड बनाया जा रहा है। इस काम की जिम्मेवारी डब्ल्यूपीओ एजेंसी को दी गई है। 45 करोड़ की लागत से यहां नई तकनीक की मशीनें लगाई जा रही है। ट्रेन रैक के रखरखाव को लेकर अत्याधुनिक मशीनें लगाई जा रही है जिसका काम अंतिम चरण में है। इसे लेकर अभी दो दिन पहले ही पार्ट्स यू क्रेन भागलपुर पहुंचा था। जहां यह घटना हुई वहां इसे रखा गया था।   


इसमें नई तकनीक की मशीनें  लगाई जा रही है। इसके निर्माण पर 45 करोड़ खर्च होना है। इस पिट लाइन का काम अंतिम चरण में है। इसलिए ट्रेन रैक के रखरखाव के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाने का काम चल रहा। दो दिन पहले लगने वाले पार्ट्स यू क्रेन भागलपुर पहुंचा था। उसे ट्रक से उतारने के बाद ढक दिया गया था। जहां पर घटना हुई है उसके पास से ही अवैध तरीके से लोग आवाजाही करते हैं। इस बीच रविवार की शाम कोई राहगीर जलती हुई बीड़ी प्लासिटक पर फेंक दिया। इसके बाद आग पकड़ ली। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बस स्टैंड के पास कुछ लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है।