ब्रेकिंग
गया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमविजिलेंस ने BCD के एक धनकुबेर अधीक्षण अभियंता की पोल खोली तो दूसरे में बढ़ी बेचैनी, अकूत संपत्ति का साक्ष्य छुपाने में जुटे, साला व रिश्तेदार बने 'संपत्ति मैनेजमेंट' के कथित कड़ी ?1.28 लाख बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाएगी 'विजय सरकार', 28 सितंबर को मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे 'थाईमामन थंगा मोथिरम' स्कीमगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमविजिलेंस ने BCD के एक धनकुबेर अधीक्षण अभियंता की पोल खोली तो दूसरे में बढ़ी बेचैनी, अकूत संपत्ति का साक्ष्य छुपाने में जुटे, साला व रिश्तेदार बने 'संपत्ति मैनेजमेंट' के कथित कड़ी ?1.28 लाख बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाएगी 'विजय सरकार', 28 सितंबर को मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे 'थाईमामन थंगा मोथिरम' स्कीम

BIHAR CRIME : दूध वाहन की टक्कर से छठ व्रती की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रही थी महिला

LAKHISARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसे में मौत की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अ

BIHAR CRIME : दूध वाहन की टक्कर से छठ व्रती की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रही थी महिला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसे में मौत की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय से सामने आया है। जहां दूध वाहन की टक्कर से एक छठ व्रती महिला की मौत हो गयी। पर्व की तैयारी में जुटी महिला गंगा स्नान के लिए जा रही थी लेकिन हादसे का शिकार बन गयी। 


जानकारी के अनुसार लखीसराय में एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी. घटना कवैया थाना क्षेत्र के हाजी मार्केट के समीप की है जहां शनिवार को अहले सुबह गंगा स्नान करने जा रही एक छठ व्रती को दूध वाहन ने ठोकर मार दी। महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 


वहीं, मृतका की पहचान वार्ड नंबर 21 गौशाला गली निवासी चंदों मंडल की 60 वर्षीय पत्नी आशा देवी के रूप में की गयी है। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। छठ व्रत की तैयारी में जुटी एक व्रती की मौत सड़क हादसे में हुई है। कवैया थाना क्षेत्र के हाजी मार्केट के पास एक वाहन ने महिला को रौंद दिया। जख्मी हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन महिला की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 21 गौशाला गली निवासी चंदों मंडल की 60 वर्षीय पत्नी आशा देवी शनिवार की अहले सुबह गंगा स्नान करने के लिए ट्रेन पकड़ने लखीसराय स्टेशन जा रही थी. उसी दौरान एक मिल्क वाहन ने उसे शहर के हाजी मार्केट के समीप ठोकर मार दी। सड़क हादसे में जख्मी महिला को देखकर स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।


वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उस दूध वाहन को कब्जे में ले लिया। वाहन संख्या बी एच जी 440778 से यह हादसा हुआ है। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया सदर अस्पताल में शुरू की गयी। इस संबंध में कवैया थानाअध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि महिला को ठोकर मारने वाली मिल्क वाहन को जब्त कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।