ब्रेकिंग
बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार

धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, शव को नहर में फेंका

ARA : खबर भोजपुर जिले की है, जहां अपराधियों ने एक युवक को अपना निशाना बना लिया और धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना अगिआवं बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव की है। अपराधियों ने हत्

धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, शव को नहर में फेंका
First Bihar
2 मिनट

ARA : खबर भोजपुर जिले की है, जहां अपराधियों ने एक युवक को अपना निशाना बना लिया और धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना अगिआवं बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव की है। अपराधियों ने हत्या कर शव को गांव के बाहर नहर में फेंक दिया। जब ग्रामीणों ने शव को तैरता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। 




मृतक के सिर, दोनों आंख और ललाट पर गहरा जख्म बना हुआ है। इसको देखने के बाद पुलिस हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जता रही है। वहीं, शव मिलने से गांव के साथ-साथ आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही अगिआवं बाजार थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है।




पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की हत्या की गई है या उसकी मौत हो गई है। मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक़ मृतक की मौत सिर पर धारदार हथियार से हमला करने से हुई है। 

टैग्स