ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बाहर से आ रहे बिहारियों को मिलेगी राहत, जिला मुख्यालय तक गाड़ियों से पहुंचाने का आपदा विभाग ने सभी डीएम को दिया आदेश

PATNA: लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से बिहार आ रहे लोगों के लिए बिहार सरकार ने राहत देने वाली है. आने वाले लोगों को सरकार ने उनके जिला मुख्यालय तक पहुंचाने की व्यवस्था करने का सभ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से बिहार आ रहे लोगों के लिए बिहार सरकार ने राहत देने वाली है. आने वाले लोगों को सरकार ने उनके जिला मुख्यालय तक पहुंचाने की व्यवस्था करने का सभी डीएम को निर्देश दिया है. आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग और मेडिकल जांच कराने का निर्देश दिया है. 

बाहर से आ रहे बिहारियों को मिलेगी राहत, जिला मुख्यालय तक गाड़ियों से पहुंचाने का आपदा विभाग ने सभी डीएम को दिया आदेश

आपदा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने इसको लेकर सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है. आदेश के अनुसार कहा गया है कि दूसरे राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूर और अन्य लोगों को बिहार के सीमावर्ती जिलों से बस या ट्रक से उनके गांव से संबंधित जिला मुख्यालय तक पहुंचा दिया जाए. इस दौरान सभी का मेडिकल जांच भी कराया जाए. यह ध्यान रखा जाए जहां पर उनको उतारा जाएगा वह स्थान खुला मैदान हो. 


14 दिन रखा जाए क्वॉरेंटाइन

यह भी कहा गया है कि संबंधित डीएम पहले से ही गाड़ी की व्यवस्था कर लें. उनको गांव के स्कूल या दूसरे स्थानों पर क्वॉरेंटाइन 14 दिनों के लिए किया जाए. इनकी खाने की व्यवस्था राहत आपदा केंद्र की तरह ही की जाएगी. इस दौरान सोशल डिसटेंसिंग बना रहा चाहिए.

टैग्स