ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

डेंगू को लेकर पुलिस मुख्यालय का निर्देश, फुल शर्ट पहने और मच्छरदानी लगाए पुलिसकर्मी

PATNA: बिहार में डेंगू का कहर लगातार जारी है। पटना के कई इलाकों में भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। यह बीमारी घटने के बजाय चेन की तरह बढता जा रहा है। अस्पतालों में ज्यादातर

डेंगू को लेकर पुलिस मुख्यालय का निर्देश, फुल शर्ट पहने और मच्छरदानी लगाए पुलिसकर्मी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में डेंगू का कहर लगातार जारी है। पटना के कई इलाकों में भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। यह बीमारी घटने के बजाय चेन की तरह बढता जा रहा है। अस्पतालों में ज्यादातर मरीज डेंगू से ग्रसित आ रहे हैं। पटना के रूबन हॉस्पिटल में 200 के करीब डेंगू के मरीज भर्ती है। इस बीमारी ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अपने चपेट में लिया है। 


हाल यह है कि हॉस्पिटल में बेड कम पड़ गये हैं और वही प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ गयी है। डेंगू की भयावह स्थिति को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सिपाहियों के लिए जरूरी आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय ने कॉन्स्टेबल को फुल शर्ट पहनने को कहा है वही सोने के वक्त मच्छरदानी का उपयोग करने की बात कही है। 


बता दें कि पटना सहित बिहार के कई थानों और पुलिस बैरक में कई पुलिसवाले डेंगू की चपेट में आ गये हैं। डेंगू से पुलिस मुख्यालय में तैनात बॉडीगार्ड की मौत हो जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने यह निर्देश जारी किया है। जिलों के एसपी को पुलिस क्वार्टर, पुलिस बैरेक, रसोईघर, थाना सहित अन्य कार्यालय में अगले तीन दिनों तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया गया है। 






टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें