ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

दिल्ली से बिहार जा रही युवती से देवरिया में गैंगरेप, लहूलुहान हालत में पड़ी मिली, हालत नाजुक

PATNA: ट्रेन से बैठकर दिल्ली से बिहार जा रही युवती के साथ देवरिया में गैंगरेप की बड़ी वारदात सामने आई है. यह मामलाउत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना रेलवे स्टेशन के पास हैवानियत

दिल्ली से बिहार जा रही युवती से देवरिया में गैंगरेप, लहूलुहान हालत में पड़ी मिली, हालत नाजुक
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA:  ट्रेन से बैठकर दिल्ली से बिहार जा रही युवती के साथ देवरिया में गैंगरेप की बड़ी वारदात सामने आई है. यह मामलाउत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना रेलवे स्टेशन के पास हैवानियत भरा गैंगरेप का मामल सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. युवती के साथ दरिंदगी इस कदर की गई कि वह खून से लथपथ रेलवे स्टेशन पर पड़ी मिली.


ट्रेन से बैठकर दिल्ली से बिहार जा रही 21 वर्षीय युवती के साथ उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पास सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि देर रात भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर ढाबा चलाने वाले एक युवक और उसके साथी ने इस युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया. युवती के साथ दरिंदगी इस कदर की गई कि वह खून से लथपथ और अचेत अवस्था में रेलवे स्टेशन पर पड़ी मिली.


जीआरपी और आरपीएफ को रेलवे स्टेशन के पास इतनी बड़ी घटना की सूचना राहगीरों से मिली. पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है. पीड़िता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती किया गया है. मामले की अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.