ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

दिल्ली से आए प्रवासी सबसे ज्यादा संक्रमित निकले, महाराष्ट्र-गुजरात से आनेवाले दूसरे और तीसरे नंबर पर

PATNA : प्रवासी मजदूरों के आने से बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आई है. बिहार में हर दिन लगभग डेढ़ सौ के आसपास कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं. स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : प्रवासी मजदूरों के आने से बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आई है. बिहार में हर दिन लगभग डेढ़ सौ के आसपास कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं. सरकार की तरफ से जो आंकड़ा जारी किया गया है. उसके मुताबिक अब तक 652 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा तादाद दिल्ली से आए प्रवासी मजदूरों की है.


दिल्ली से आने वाले अब तक 221 प्रवासी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र महाराष्ट्र से आने वाले कुल 143 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि गुजरात से आने वाले 130 प्रवासियों को संक्रमित पाया गया है. इन तीन राज्यों के बाद हरियाणा चौथे नंबर पर है. हरियाणा से आए 40 लोग अब तक कोरोना  पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि पश्चिम बंगाल से आए 35, उत्तर प्रदेश से आए 30, राजस्थान से आए 15 प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं.


बिहार में प्रवासियों की वापसी से संक्रमण के आंकड़े बढे हैं. इस बात से को इस आंकड़े से समझा जा सकता है कि 3 मई के बाद वापस आए 594 प्रवासी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 198 मामले सामने आए हैं. बिहार में 17 मई को कुल 20024 सैंपल की जांच की गई थी. जिनमें 148 के पॉजिटिव पाए गए.

टैग्स