ब्रेकिंग
पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के सभी आरोपी बरी, कोर्ट में सबूत पेश करने में फिसड्डी साबित हुई बिहार पुलिस'सम्राट चौधरी के खिलाफ बोलेंगे तो हमको जान से मरवा देगा', पूर्व विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान Bihar News: महिला DCLR के खिलाफ होगा एक्शन...2700 केस को दबा कर बैठी रहीं, सरकार की छवि को किया धूमिल बंटी यादव मर्डर केस: दो दिन की रिमांड पर आरोपी सोनू, पूछताछ में खोले हत्याकांड से जुड़े अहम राजडेहरी में कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में राजद का मार्च, दोषियों को फांसी और निष्पक्ष जांच की मांगपूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के सभी आरोपी बरी, कोर्ट में सबूत पेश करने में फिसड्डी साबित हुई बिहार पुलिस'सम्राट चौधरी के खिलाफ बोलेंगे तो हमको जान से मरवा देगा', पूर्व विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान Bihar News: महिला DCLR के खिलाफ होगा एक्शन...2700 केस को दबा कर बैठी रहीं, सरकार की छवि को किया धूमिल बंटी यादव मर्डर केस: दो दिन की रिमांड पर आरोपी सोनू, पूछताछ में खोले हत्याकांड से जुड़े अहम राजडेहरी में कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में राजद का मार्च, दोषियों को फांसी और निष्पक्ष जांच की मांग

डेहरी में कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में राजद का मार्च, दोषियों को फांसी और निष्पक्ष जांच की मांग

रोहतास के डेहरी में कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी की सजा, निष्पक्ष जांच और मृतक अधिकारी की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की।

बिहार न्यूज
सख्त कार्रवाई की मांग
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

डेहरी (रोहतास): डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं ने डेहरी में विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के दोषियों को फांसी की सजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।


राजद कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से अनुमंडल कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।


प्रदर्शनकारियों ने मृतक अधिकारी की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की मांग की। उनका कहना था कि कार्यपालक पदाधिकारी की पत्नी ने डेहरी के स्थानीय विधायक सोनू सिंह पर प्रताड़ना और पैसे मांगने का आरोप लगाया है, इसलिए उनके बयान को गंभीरता से लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।


राजद नेताओं का आरोप था कि वर्तमान सरकार में अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है और लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।


इस विरोध मार्च में डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कई वार्ड पार्षद भी शामिल हुए। वहीं, डेहरी नगर निकाय की मुख्य पार्षद शशि कुमारी के जेठ और राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव गुड्डू चंद्रवंशी ने सरकार से मांग की कि मृतक अधिकारी की पत्नी के आरोपों को गंभीरता से लिया जाए और स्थानीय विधायक की भूमिका की भी जांच की जाए।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक सोनू सिंह के मगध रेंज के आईजी से पुराने संबंध हैं और दोनों एक ही संस्था से जुड़े रहे हैं। ऐसे में उनके द्वारा कराई जा रही जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं।


विरोध मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के दोषियों को फांसी की सजा देने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता