ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

‘लहे-लहे घोंट जा..’ बिहार के सरकारी स्कूल में खेसारी लाल के गाने पर आर्केस्ट्रा गर्ल का कमरतोड़ डांस; एक्शन लेगा शिक्षा विभाग?

Bihar News: रोहतास के रामारानी जैन गर्ल्स हाई स्कूल में बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ गया है। शादी की बारात के स्कूल परिसर में ठहरने और अश्लील गानों पर डांस की अनुमति को लेकर शिक्षा विभाग के एक्शन की मांग तेज हो गई है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास जिला के डेहरी से है, जहां डेहरी के गर्ल्स हाई स्कूल में बार-बालाओं का डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो डेहरी के रामारानी जैन बालिका उच्चतर विद्यालय का बताया जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या शिक्षा विभाग इसपर एक्शन लेगा?


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कई बार बालाएं डांसर स्कूल के मंच पर भोजपुरी के अश्लील गाने पर ठुमके लगा रही है हालांकि इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एक दिसंबर का बताया जाता है। 


बताया जाता है कि स्कूल के पास का ही एक बारात इस स्कूल परिसर में ठहरा हुआ था। इस दौरान बारातियों के मनोरंजन के लिए नाच पार्टी बुलाया गया था। जिसमें कई बार बालाएं स्कूल के मंच पर ही ठुमके लगाना शुरू कर दी। वायरल वीडियो में रामारानी जैन गर्ल्स हाई स्कूल का बोर्ड भी नजर आ रहा है। 


साथ ही स्कूल की भूमि दानदाता स्व. रामारानी जैन की भी तस्वीर नजर आ रही है। अब सवाल उठता है कि स्कूल में बारात ठहरने का परमिशन कैसे दिया गया? अगर बारात ठहराई गई तो इस विद्या के मंदिर में बार बालाओं ने किस परिस्थिति में ठुमके लगाए। यह सब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। 

यहां क्लिक कीजिए और देखिए.. डांस का वीडियो

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता