ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

दारोगा बहाली में गड़बड़ी की शिकायत लेकर BPSSC पहुंचे अभ्यर्थी, अधिकारियों को दिए धांधली के सबूत

PATNA : बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली की शिकायत लेकर आज अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल बीपीएसएससी ऑफिस पहुंचा। अभ्यर्थियों ने बीपीएसएससी के अधिकारियों को परीक्षा में गड़बड़ी स

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली की शिकायत लेकर आज अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल बीपीएसएससी ऑफिस पहुंचा। अभ्यर्थियों ने बीपीएसएससी के अधिकारियों को परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़ा सबूत सौंपा है और सीबीआई जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा के अंदर धांधली हुई है और इस गड़बड़ी की जांच होनी चाहिए


बिहार में दारोगा बहाली की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट सामने आ चुका है और इसमें 50072 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य परीक्षा अप्रैल महीने में होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण फिलहाल स्थगित करना पड़ा है। बिहार में दरोगा सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के जैसे  2246 पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। प्रारंभिक परीक्षा में धांधली की शिकायत लेकर कई असफल अभ्यर्थियों ने आंदोलन छेड़ रखा है। फरवरी महीने में और सफल अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन भी किया था जिसके बाद यह मामला विधानसभा में भी गूंजा था। 


आज एक बार फिर से बीपीएसएससी ऑफिस पहुंचे और सफल अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी की शिकायत करते हुए आयोग के अधिकारियों को धांधली से संबंधित सबूत मुहैया कराए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित 50072 अभ्यर्थियों में 15458 महिलाएं हैं जबकि 34614 पुरुष है। बीते साल 22 दिसंबर को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें तकरीबन 5.85 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जनवरी महीने में आया था जिसके बाद से लगातार और सफल अभ्यर्थी धांधली की शिकायत कर रहे हैं। 

टैग्स