ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज, पैतृक गांव में जश्न का माहौलभारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा: 6 गुना अधिक जवानों की तैनातीसम्राट चौधरी के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, बिहार में नए मुख्यमंत्री के ऐलान की अटकलें तेजबेटी की शादी की खुशियों में लगी सेंध, ‘पैसे गिर गए’ कहकर मां-बेटे से 1.10 लाख की ठगी, तिलक के लिए निकाले थे बैंक से कैशस्वास्थ्य विभाग का कारनामा: एक थर्मामीटर खरीदने के लिए 1.33 करोड़ का निकाला टेंडरसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज, पैतृक गांव में जश्न का माहौलभारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा: 6 गुना अधिक जवानों की तैनातीसम्राट चौधरी के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, बिहार में नए मुख्यमंत्री के ऐलान की अटकलें तेजबेटी की शादी की खुशियों में लगी सेंध, ‘पैसे गिर गए’ कहकर मां-बेटे से 1.10 लाख की ठगी, तिलक के लिए निकाले थे बैंक से कैशस्वास्थ्य विभाग का कारनामा: एक थर्मामीटर खरीदने के लिए 1.33 करोड़ का निकाला टेंडर

PRAGATI YATRA : CM नीतीश कुमार का दरभंगा दौरा आज, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात

PRAGATI YATRA : सीएम नीतीश आज प्रगति यात्रा के तहत दरभंगा जाएंगे। दरभंगा में सीएम नीतीश करीब 2 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

PRAGATI YATRA
PRAGATI YATRA:
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PRAGATI YATRA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 जनवरी को अपनी प्रगति यात्रा के तहत दरभंगा पहुंचेंगे। सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के तहत दूसरे चरण की यात्रा कर रहे हैं। दरभंगा दौरे के दौरान सीएम नीतीश विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा दरभंगा और आसपास के इलाकों के लिए विशेष महत्व रखता है। 


मुख्यमंत्री यहां कुल चार घंटे 30 मिनट बिताएंगे और विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण 134 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दोनार फ्लाईओवर का शिलान्यास है। यह परियोजना दरभंगा शहर की जाम की समस्या को हल करने में मदद करेगी। फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल शहरवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि बेनीपुर, बिरौल, सदर अनुमंडल के साथ-साथ सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और खगड़िया जैसे जिलों के यात्रियों को भी सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।


2014 में इस परियोजना का शिलान्यास तत्कालीन सांसद कीर्ति आजाद ने किया था, लेकिन निर्माण में देरी के कारण यह योजना अब तक अधूरी रही। नगर विधायक संजय सरावगी के प्रयासों से यह परियोजना अब मूर्त रूप लेने जा रही है। मुख्यमंत्री दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में 200 बेड वाले वृहद आश्रय गृह का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना पर 35 करोड़ रुपये की लागत आई है।


इसके साथ ही आश्रय गृह में 100 बेड बेसहारा लड़कों और 100 बेड बेसहारा लड़कियों के लिए आरक्षित होंगे। यहां रहने वाले अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए भोजन, पानी और आवास की उचित व्यवस्था की गई है। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बताया कि इस परियोजना से अनाथ और बेसहारा बच्चों को बड़ा सहारा मिलेगा। मुख्यमंत्री चन्द्रसार पोखर के पास मत्स्य विपणन किट का वितरण करेंगे और मिथिला के प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास करेंगे। दरभंगा के चार प्रमुख तालाबों—हराही, गंगासागर, दिग्घी और मिर्जा खां तालाब—को जोड़कर एक बड़ी झील बनाने की योजना पर भी काम शुरू होगा। यह परियोजना न केवल जल संसाधनों का पुनरुद्धार करेगी, बल्कि शहर की खूबसूरती को भी बढ़ाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें